17 जनवरी 2024 - 09:37
क़तर का दावा, हमास और इस्राईल के बीच समझौता तय

इस समझौते में ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनी कैदियों को आवश्यक दवा की डिलीवरी के बदले में ग़ज़्ज़ा के आम नागरिकों तक दवा और मानवीय सहायता पहुंचना शामिल है।

अमेरिका से क़रीबी संबंध रखने वाले क़तर ने बाइडन प्रशासन के सहयोग से फिलिस्तीन में जनसंहार मचा रहे इस्राईल और हमास के बीच समझौते तक पहुँचने का दावा किया है।

कतर के विदेश मंत्रालय ने दावा किया है कि वह ग़ज़्ज़ा में दवा और मानवीय सहायता पहुँचाने के लिए ज़ायोनी शासन और हमास के बीच एक समझौते पर पहुँच गया है।

इस समझौते में ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनी कैदियों को आवश्यक दवा की डिलीवरी के बदले में ग़ज़्ज़ा के आम नागरिकों तक दवा और मानवीय सहायता पहुंचना शामिल है।

ज़ायोनी प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने भी एक बयान में घोषणा की है कि ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनी कैदियों को दवा का हस्तांतरण कल से शुरू होगा।